Events and Activities of Year 2026
![]() |
मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता - 18/03/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय में आज दिनांक 18 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्य सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार पांडे एवं डॉ रश्मि कुमारी के निर्देशन मे संपन्न हुआ। मेहंदी में पुरस्कृत छात्र निम्न है। प्रथम स्थान मुस्कान 3rd सेमेस्टर, द्वितीय स्थान काजल कुमारी 2nd सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान नंदनी कुमारी 2nd सेमेस्टर समुह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल कुमारी, शालू कुमारी, नंदनी कुमारी, सूरज कुमार एवं सन्नी कुमार (सेकंड सेमेस्टर) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान शीतल कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रिया कुमारी(सेकंड सेमेस्टर),निर्मल कुमारी एवं श्रुति कुमारी तृतीय सेमेस्टर को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान लक्ष्मी कुमारी, अंकिता कुमारी, सुमन कुमार, भावना कुमारी, प्रिया कुमारी सेकंड सेमेस्टर को प्राप्त हुआ। |
![]() |
इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2025-26
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एस एम डी ई) के तहत आयोजित और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन एस डी सी) ने भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्र के लिए आयोजित समापन समारोह में 132 उत्कृष्ट प्रधान कर्ताओं को पदक प्रदान किए गए। जिसमें से एक सिल्वर पदक कला एवं शिल्प महाविद्यालय के पंचम सेमेस्टर के छात्र यशराज को प्राप्त हुआ। यह प्रतियोगिता उच्च गुणवत्ता वाले उद्योग मानकों पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच के अंतर को पाटना है, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व है। Read more
X
यह प्रतियोगिता उच्च गुणवत्ता वाले उद्योग मनको पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच के अंतर को पटना है जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व है।
12 से 28 फरवरी भारतीय कला पर एक 15 दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय शिविर में कला एवं शिल्प महाविद्यालय के छात्रों की भागीदारी बेंगलुरु स्थित चाणक्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारतीय कला पर 2026 राष्ट्रीय शिविर जनवरी-फरवरी 2026 का उद्देश्य गोंड, पताचित्र और मधुबनी जैसी पारंपरिक कलाओं के माध्यम से पंचतंत्र की कथाओं को दृश्य रूप में सजना है। यह 15 दिवसीय आवासीय शिविर युवा कलाकारों को मार्गदर्शन छात्रवृत्ति और नेटवर्किंग के औसत प्रदान करता है जिसका लक्ष्य पारंपरिक कला रूपों को पुनर्जीवित करना है। |
![]() |
पीयू छात्र संघ चुनाव 2026 - 28/02/2026 पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 28 फरबरी को शान्तिपूर्ण संपन्न हुआ। कला एवं शिल्प महाविद्यालय से तीन उम्मीदवार काउंसलर पद के लिए अपना नामांकन कराये। 5th सेमेस्टर के प्रशांत राज को जीत हासिल हुई। |
![]() |
स्वच्छता अभियान “2026” - 19/02/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026 को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के परिसर को की सफाई। |
![]() |
पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान - 17/02/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय में पर्यावरण एवं संरक्षण और ध्वनि प्रदर्शन के खिलाफ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ यह कार्यक्रम पोद्दार ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ। विषय वायस ऑफ 99.99% धरती बचाओ, हमें भी जीने दो रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या डॉ राखी कुमारी ने एवं पोद्दार ट्रस्ट के मालिक ने दीप प्रज्वलित करके किये। इसमें महाविद्यालय के 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों की प्रतिभा को पोद्दार ट्रस्ट की ओर से काफी सराहा गया। प्रतियोगिता में 8 पुरस्कार दिए गए प्रथम पुरस्कार निर्मला कुमारी 3rd सेमेस्टर को, 6000 रुपए की राशि के साथ मिला, दूसरा पुरस्कार पीयूष राज 2nd सेमेस्टर को 4000 रुपए प्रदान किया गया, तीसरा पुरस्कार अंकित कुमार 3rd सेमेस्टर को 2000 रुपए प्रदान किए गए। वहीं सांतावना पुरस्कार के रूप में निहाल,पोद्दार, 3rd सेमेस्टर,अंश वर्मा,3rd सेमेस्टर, राधिका 3rd सेमेस्टर रौनक 5th सेमेस्टर, ऋषभ कुमार 2nd सेमेस्टर को एक 1000 रुपए ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । |
![]() |
लैंगिक समानता आशंकाएं और संभावनाएं विषय पर संवाद - 05/02/2026 दिनांक 2 फरवरी 2026 को कला एवं शिल्प महाविद्यालय में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया विषय ‘लैंगिक समानता आशंकाएं और संभावनाएं’ इस विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) शेफाली राय संकाय प्रमुख पटना विश्वविद्यालय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा लैंगिक समानता का अर्थ है लिंग के आधार पर भेदभाव के बिना सभी को समान अधिकार अवसर और सम्मान मिलना। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डाॅ राखी कुमारी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करके किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर कला एवं शिल्प महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी गण, छात्र गण उपस्थित थे। |
![]() |
कलम चित्रकला कार्यशाला - 31/01/2026 पटना संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय (30th-31th जनवरी 2026) पटना कलम चित्रकला कार्यशाला मे महाविद्यालय के छात्र पुरस्कृत हुए। द्वितीय पुरस्कार सर्वोत्तम कुमार रमानी तृतीय पुरस्कार पल्लवी ठाकुर |
![]() |
कला एवं शिल्प महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान - 29/01/2026 पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान टीम द्वारा नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर कला एवं शिल्प महाविद्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया जिसका उद्घाटन प्राचार्या डॉ. राखी कुमारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ.अजय कुमार पांडे द्वारा किया गया । महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और अनेक कलाविदों की उपस्थिति में स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया गया जिसमें कला एवं शिल्प महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया गया। Read more
X
पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए काम करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य राखी कुमारी ने कहा कि उनका संस्थान स्वच्छ भारत स्वच्छ पटना के संकल्प पर कार्यरत है । पूरे पटना शहर में स्वच्छता वाली पेंटिंग एवं कलाकृति उनके संस्थान से जुड़े कलाकारों द्वारा ही दीवारों पर अंकित की गई है । कलाकारों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान को किस तरह वे अपने रंगों से सराबोर कर लोकमानस में जागृति ला सकते हैं, उनका बारीकी से वर्णन किया। नीले और हरे डस्टबिन को कैसे इस्तेमाल करें और कैनवास पर कैसे चित्रित करें कि जनता जागरूक हो सके इसको उन्होंने बड़ी सजीवता से बताया । प्रिंसिपल डॉ. राखी कुमारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी शामिल होकर अपने पटना शहर की रैंकिंग बढ़ायें ताकि हमारा शहर भी नंबर वन बन सके ।अजय कुमार पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सुखी जीवन शैली के लिए बेहद आवश्यक है । समाज और परिवार तभी स्वस्थ रहेंगे जब हम अपने आचरण एवं शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखेंगे । |
![]() |
गणतंत्र दिवस (Republic Day) - 26/01/2026 गणतंत्र दिवस हमें उन मूल्यों की याद दिलाता है जिन पर हमारा देश खड़ा है- कर्तव्य, सम्मान, एकता और सेवा। हमें हर दिन ईमानदारी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वाह करना चाहिए। यह संदेश महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन भाषण में दिया। 26 जनवरी 2026 को भारत के 77 में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पटना विश्वविद्यालय परिवार द्वारा एक केंद्रीयकृत झंडात्तोलन समारोह का आयोजन पटना कॉलेज, प्रांगण में किया गया। Read more
X
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने देश की आजादी में जिन्होंने अपनी बलिदानी दी ऑन द स्पॉट पोर्ट्रेट बनाकर उनको श्रद्धांजलि दिया। प्रतिभागी छात्र-अंकित सागर, नंदनी, अनीश कुमार, अंकित कुमार तृतीय सेमेस्टर (चित्रकला) एवं सुरज कुमार, रोहित कुमार प्रथम सेमेस्टर। |
![]() |
87वाँ स्थापना दिवस (87th Foundation Day Celebration) - 25/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय बिहार एवं झारखंड प्रदेशों के चाक्षुष कला जगत में कला का पर्याय है। इसके संस्थापक ब्रह्मलीन राधा मोहन बाबू के प्रयास से सर्वप्रथम 25 जनवरी 1939 को बसंत पंचमी के दिन पटना के गोविंद मित्रा रोड में एक किराए के मकान में कला एवं शिल्प विद्यालय की शुरुआत हुई जो आज महाविद्यालय बन गया और 87 साल का हो गया महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस मनाता है स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति महोदय प्रो. (डॉ) नमिता सिंह एवं प्रो. डॉ. एन.के. अग्रवाल “निदेशक उच्च शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया। Read more
X
कुलपति महोदया ने कहा महाविद्यालय से संबंधित जितने लंबित कार्य हैं प्रमोशन कंफर्मेशन और भविष्य की योजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया है और महाविद्यालय के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रोफेसर एन.के. अग्रवाल ने कहाॅ कला एवं शिल्प महाविद्यालय के प्रदर्शनी कलाकृति अद्वितीय है बच्चों में अपार क्षमता है जिसे विकसित करना और विश्व के पटल पर रखने की आवश्यकता है। प्रत्येक वर्ष के तरह इस अवसर पर इस वर्ष भी वार्षिक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के वर्ष 2025 के कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया और प्रत्येक विषय से तीन सर्वश्रेष्ठ कलाकृति को दिनांक 27 जनवरी को समापन के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय का वर्ष 2025 का वार्षिक पत्रिका का भी प्रकाशन किया गया। इस पत्रिका में महाविद्यालय की वर्ष 2025 की गतिविधियों एवं शिक्षकों और छात्रों की उपलब्धियां को सम्मिलित किया गया है। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। महाविद्यालय की भव्यता देखते ही बन रही थी। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉक्टर राखी कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार पाण्डे ने किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, छात्र गण, कर्मचारी गण एवं उनके अभिभावक, पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित थे। सांस्कृतिक समिति -डॉ अजय कुमार पांडे, डॉ रश्मि कुमारी, श्रीमती संगीता, सहयोगी छात्र– प्रमाण पत्र डिजाइन -सतीश कुमार 7th सेमेस्टर (व्यवहारीक कला) स्टेज डेकोरेशन -निलेश कुमार, अमृत कुमार, दयानंद कुमार, सतीश कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, पंडित, प्रियान्सु कुमार, प्रकाश कुमार। |
![]() |
शोक सभा, पूर्ववर्ती छात्र धर्मजय कुमार ‘मूर्तिकार’ का निधन - 24/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र धर्मजय कुमार ‘मूर्तिकार’ का एक कार दुर्घटना में निधन। कला एवं शिल्प महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। |
|
माँ सरस्वती पूजा (वसंत पंचमी)- 23/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना,पटना विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरस्वती पूजा विधिवत रूप से मनाई गई। महाविद्यालय के छात्रों ने मां सरस्वती की प्रतिमा खुद से तैयार करते है:’ मुख्य कलाकार आशीष रंजन एवं सहयोगी कलाकार राजेश कुमार कुशवाहा है। इस वर्ष तृतीय वर्ष के छात्रों के द्वारा यह आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व राधेश्याम कुमार गुप्ता ने की। मां शारदे कहाॅ तू वीणा बजा रही है, सरस्वती नमस्तुभ्यं सरस्वती वंदना जैसे गीत से महाविद्यालय परिसर मंत्र मुक्त हो गया। छात्र-छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण, छात्र गण, कर्मचारी गण उपस्थित थे। |
![]() |
शोक सभा, पूर्ववर्ती छात्र लक्ष्मी नारायण नायक जी का निधन - 17/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र लक्ष्मी नारायण नायक जी का देहांत दिनांक 13 जनवरी 2026 को हुआ। उनके शोक सभा महाविद्यालय में 17 जनवरी को आयोजित किया गया। शोक सभा में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र, शिक्षक गण, छात्र गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। सभी ने उनको श्रद्धांजलि दीए। |
|
पूर्ववर्ती छात्र मिलन सह मकर संक्रांति समारोह - 11/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय में दिनांक 11 जनवरी 2026 को पूर्ववर्ती छात्र मिलन सह मकर संक्रांति समारोह मनाया गया। मिलन समारोह के दौरान कला एवं शिल्प महाविद्यालय के 99 वर्ष बयो वृद्ध पूर्ववर्ती छात्र वरिष्ठ कलाकार श्री आनंदी प्रसाद बादल जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर करीब 600 पूर्ववर्ती एव॔ वर्तमान छात्र,छात्राएं साहित्यकार छायाकार कर एवं कला प्रेमी उपस्थित थे। |
![]() |
राज्य स्तरीय बिहार स्किल इंडिया कंपटीशन- 08/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय मे राज्य स्तरीय बिहार स्किल इंडिया कंपटीशन 2026 (जनवरी) का आयोजन बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा किया गया। इसमें राज्य के विभिन्न जिलो से छात्रो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे महाविद्यालय के यस कुमार के “चित्रकला” को चयनित किया गया। |
|
राधामोहन जयन्ति - 07/01/2026 कला एवं शिल्प महाविद्यालय हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रह्मलीन राधा मोहन बाबू की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाया इस अवसर पर सभी शिक्षक गण कर्मचारी गण और छात्रगण उपस्थित थे। |














